Skip to main content

सुरकंडा देवी मंदिर | Surkanda devi Temple in Hindi

सुरकंडा देवी मंदिर | Surkanda devi Temple in Hindi

सुरकंडा देवी मंदिर उतराखण्ड़ राज्य के धनाल्टी में स्थित है । यह मंदिर माता सती को समर्पित एक हिंदु मंदिर है । सुरकंडा देवी का मंदिर माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है । सुरकुंड पर्वत पर होने के कारण मंदिर को सुरकंडा कहा जाता है ।
Surkanda devi Temple In hindi
Image Credit : Google

सुरकंडा देवी का मंदिर समुद्रतल से तीन हजार मीटर की ऊँचाई पर स्थित है । मंदिर सुरकुंड पर्वत की चोटी पर स्थित है । सुरकंडा देवी का मंदिर चारो ओर से जंगलों और पहाड़ो से घिरा हुआ है । मंदिर परिसर से हिमालय को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है ।

 सुरकंडा देवी मंदिर अति प्राचीन है , मंदिर का वर्णन स्कंदपुराण से मिलता है , देवराज इंद्र ने दैत्यों के वध हेतु इसी स्थान पर माता कि पुजा की थी । गंगा दशहरे व नवरात्रि के अवसर पर यहा भव्य मेला लगता है और देवी भक्तों की मनोकामना पुर्ण करती है । मंदिर परिसर में भगवान शिव और हनुमानजी का भी मंदिर स्थित है ।


 सुरकंडा मंदिर का इतिहास - Surkanda devi Temple History in Hindi


पौराणिक कथा के अनुसार माता सती के पिता प्रजापति दक्ष ने भव्य यज्ञ का आयोजन किया । दक्ष ने भगवान शिव का अपमान करने के लिए उनको आमंत्रित नही किया ।

यह देखकर माता सती भगवान शिव के मना करने के उपरान्त यज्ञ में जाती है और महादेव को न आंमत्रित करने का करण पुछती है , जिससे दक्ष क्रोधित होकर भगवान शिव के प्रति कटु वचन कहता है ।

अपने पति भगवान शिव का अपमान जानकर देवी सती यज्ञ कुंड में प्रवेश कर जाती है । भगवान शिव को जब इस बात का पता चलता है तो वे दक्ष का गला काट देते है और देवी सती का जला हुआ शरीर लेकर ब्रह्माण्डं में घुमने लगते है । यह देखकर देवता भगवान विष्णु की शरण में जाते है और भगवान शिव को मोह मुक्त करने का उपाय करने को कहते है ।
भगवान विष्णु अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती के शरीर को 51 हिस्सों में विभाजित कर देते है । जिस जिस स्थान पर देवी के अंग गिरे वहां वहां शक्तिपीठ स्थापित हो गये । कहा जाता है इसी स्थान पर माता सती का शिश गिरा था , इसलिए इस शक्तिपीठ को प्रथम शक्तिपीठ कहा जाता है ।

 कैसें पहुचें सुरकंडा देवी मंदिर - How to Reach Surkanda devi Temple 


सुरकंडा देवी मंदिर मसुरी से 40km दुरी है , चाम्बा से 24km की दुरी है । मसुरी से कार या टैक्सी आसानी से मिल जाती है ।
सुरकंडा मंदिर का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है ।

R E A D  M. O R E -
Yamunotri Temple
Baleshwar Temple Uttrakhand
Kashi Vishwanath Mandir

Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ?

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ? हिंदु मान्यताओं के अनुसार  मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा का अपने शरीर की भस्म मे मोह रह जाता है । जब तक मृतात्मा की भस्म को पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित नही कर दिया जाता तब तक मृतात्मा को शांति नही मिलती । इसलिए शव को तत्काल दाह कर दिया जाता है और जैसे ही चौथे दिन भस्म हाथ छुने योग्य हो जाती तब उसे पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  इस प्रकार मृतात्मा को विलक्षण आंनद की अनुभव होता है और आत्मा परलोक की और प्रस्थान करती है । पंचाग अस्थियों को धार्मिक भाषा मे "  फुल  " कहा जाता है  यावदस्थिनी गंगायां तिष्ठन्ति पुरूषस्य च । तावद्वष्रसहस्त्राणि ब्रह्मलोके महीयते ।। अर्थात् - मृतक की अस्थियां  जब तक गंगा मे रहती है तब तक मृतात्मा ब्रह्मलोक मे निवास करता हुआ आनन्दोपभोग करता है ।  विज्ञान का मत - विज्ञान के अनुसार नदियों मे अस्थियां प्रवाहित करने से एक अन्य लाभ भी है । गंगा नदी कैलाश पर्वत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लंबा सफर तय करती है । जो सहस्त्रो वर्गमील भुमी को सींच क...