Skip to main content

काशी विश्वनाथ मंदिर कथा और इतिहास - Kashi Vishwanath Temple Story And History


काशी विश्वनाथ मन्दिर हिन्दुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी  वाराणसी में स्थित प्राचीन हिन्दु मंदिरों में से एक है । यह मंदिर भगवान शिव की 12 ज्योतिर्लिंगो में से एक है । 
गंगा मैया तट पर स्थित इस मंदिर के दर्शन मात्र से ही पापियों के पाप धुल जाते है । वाराणसी का प्राचीन नाम काशी है इसलिए मंदिर को काशी विश्वनाथ कहते है ।

काशी विश्वनाथ मंदिर कथा और इतिहास - Kashi Vishwanath Temple Story And History 


मंदिर का नाम  -  काशी विश्वनाथ मंदिर

स्थान              -  वाराणसी , उतरप्रदेश

स्थापक          -  महारानी अहिल्याबाई

स्थापना वर्ष    -  सन् 1780


Image Source : Google

काशी विश्वनाथ मंदिर कथा और इतिहास - Kashi Vishwanath Temple Story And History


काशी विश्वनाथ मंदिर का स्थापना काल अज्ञात है । इस पवित्र हिन्दु मंदिर का वर्णन अनेकों शास्त्रों मे आता है , जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की यह मंदिर अधिपुराना है । इस मंदिर को लेकर अनेक धार्मिक कथाएँ प्रचलित है ।

काशी विश्वनाथ मंदिर कथा - 


इस कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव से पवित्र काशी नगरी मे निवास करने का आग्रह किया ।  भगवान शिव ने अपने भक्त के सपने में आकर आदेश दिया की जब तुम गंगा मे स्नान करोंगे तब दो शिवलिंगो के दर्शन होंगे , उन दोनों को जोड़कर किसी पवित्र स्थान पर स्थापित करोंगे । जिसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती काशी नगरी में विराजमान हो गये ।


काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास -  


काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास हजारो वर्ष पुराना है । माना जाता है की इस मंदिर का जीर्णोध्दार काशी नरेश राजा हरिशचन्द्र ने करवाया था ।


सन् 1194 में विदेशी आक्रांता मुहम्मद गौरी ने तुड़वा दिया था । कुछ समय बाद एक धर्मप्रिय गुजराती व्यापारी ने विश्वनाथ मंदिर का पुन: निर्माण करवाया था । लेकीन एक बार फिर जौनपुर के सुल्तान महमुदशाह के आदेश पर फिर से मंदिर तुड़वा दिया गया ।


सन् 1585 में राजा टोडरमल ने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुन: निर्माण करवाया । 1669 में क्रुर बादशाह औरंगजेब ने मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया , मंदिर तोड़ने के बाद वहा पर ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई गई ।

1777-80 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया गया । कहा जाता है की स्वंय भगवान शिव ने महारानी अहिल्याबाई के सपने मे आकर मंदिर के पुन: निर्माण का आदेश दिया था । पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह जी ने सोने का क्षत्र चढाया था ।

काशी विश्वनाथ मंदिर के बारे में - About Kashi Vishwanath Temple In Hindi


  • मंदिर मे चार द्वार है - शांति द्वार , कला द्वार , प्रतिष्ठा द्वार , निवृति । इन द्वारों का अपना अपना महत्व है ।

  • मंदिर के दक्षिण में स्थित  द्वार को " अघोर मुख " कहा जाता है , माना जाता है की इसी द्वार से भगवान शिव मंदिर मे प्रवेश करते है ।

  • मंदिर का मुख्य द्वार चाँदी का बना हुआ है ।

  • मंदिर का क्षत्र सोने का बना हुआ है , यह सोना महाराजा रणजीत सिंह ने चढाया था ।

  • विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दो भागों मे बटाँ हुआ है , दाहिनी भाग में माता सती और दुसरे भाग में भगवान शिव ।

  • भगवान विश्वनाथ गुरू और राजा के रूप मे विराजते है ,  बाबा विश्वनाथ को राजराजेश्वर भी कहते है ।



  • मंदिर के गर्भग्रह में गुबंद श्रीयंत्र स्थापित है ।

R E A D  M O R E :


Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...