Skip to main content

पटाखों का इतिहास(History of firecrackers in Hindi )



पटाखो का इतिहास -    दिपावली का पर्व आने के 1 माह पुर्व ही बाजार पटाखों और फुल-जड़ीयों से सज जाते है , दिपावली का त्योहार करोड़ो भारतीयों के आस्था का प्रतीक है , इसी दिन भगवान श्रीराम अयोध्या पधारे थे । दिपावली के दिन पटाखे जलाने की परंपरा है , आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की भारत मे पटाखो का व्यापार 10 हजार करोड़ से भी अधिक का है , जाने पटाखों का इतिहास ।

पटाखो का इतिहास(History of firecrackers in Hindi )


पटाखों का अविष्कार -


पटाखो का अविष्कार 9वी से 10वी शताब्दी चीन मे हुआ था , लेकिन इससे जुडी़ 2 कथाये है ।

1.  इस कथा के अनुसार चीन के लोग जंगली जानवरो और बुरी आत्माओ को भगाने के लिए बाज को जलाते थे , बाज खोखला होता है और बीच-बीच मे गाँठे होती है । बाज को आग लगाने से एक धमाकेदार आवाज होती , इस आवाज को सुनकर जानवर भाग जाते थे । उस समय चीन मे त्योहारो व आयोजनो मे बाज का उपयोग पटाखे के रूप मे करते थे ।

इन सब को देखते हुए चीन के रसायन शास्त्रियों ने कुछ रसायनो को मिलाकर एक मिश्रण तैयार किया । अब इसके साथ बाज को जलाने से और भी तेज आवाज आती ।

13वीं सदी मे इटालियन यात्री मार्को पोलो चीन से इस मिश्रण के कुछ Sample अपने साथ अपने साथ इटली ले गया , इटली मे इन मिश्रणो पर अनेको प्रकार के शोध किये गये । इसके फलस्वरूप पटाखो के कई रूप सामने आऐ । आधुनिक पटाखो का श्रेय इटली और फ्रांस को ही जाता है ।


2.  इस कहानी के अनुसार चीन मे एक बावर्ची मसालेदार खाना बना रहा था । बावर्ची ने गलती से आग मे पोटेशियम नाइट्रेट डाला जिससे जोर से आवाज आई और आग मे रंगबिरंगी लपते देखने को मिली । यह देख कर लोगो की इसके प्रति उत्सुकता बढी और कोयला और सल्फर को आग मे डाला गया जिससे ओर तेज आवाज निकली ।

भारत मे पटाखों का प्रचलन -

भारतीय शास्त्रो के अनुसार भारत मे पटाखों का प्रचलन ईसा पुर्व काल से ही है , कोटिल्य ( चाणक्य ) की पुस्तक अर्थशास्त्र मे एक चुर्ण का वर्णन मिलता है जिसे जलाने पर तेजी से लपटे पैदा होती थी ।

इतिहासकारो के अनुसार 12वीं शताब्दी मे बंगाल के बोध्द धर्मगुरू दीपांकर ने भारत मे सर्वप्रथम पटाखों/आतिश का प्रचलन शुरू किया । कहा जाता है की दीपांकर को यह ज्ञान चीन , तिबब्त के
 के दौरान प्राप्त हुआ था ।

बहुत से इतिहासकारो का यह भी कहना है की पटाखे मुगलो़ की देन है , लेकीन यह कहना गलत नही होगा की पटाखे मुगलो़ के भारत आगमन से पुर्व भी थे . दारा शिकोह कि शादी की एक पेंटिग मे पटाखे व पटाखे जलाते हुए लोगो को चित्रित किया गया है .


भारत की पटाखा कंपनिया  -

भारत मे सर्वप्रथम पटाखा कंपनी कलकत्ता मे शुरू हुई थी .

भारत मे सबसे ज्यादा पटाखों का उत्पादन तमिलनाडु राज्य के शिवकाशी शहर मे होता है .  शिवकाशी को Capital of indian firecrackers भी कहा जाता है , क्योकी भारत का 55% पटाखा उत्पादन शिवकाशी से ही होता है .


ये भी देखे -

दिवेर का भंयकर युध्द 

छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी

चारमीनार का इतिहास




Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ?

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ? हिंदु मान्यताओं के अनुसार  मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा का अपने शरीर की भस्म मे मोह रह जाता है । जब तक मृतात्मा की भस्म को पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित नही कर दिया जाता तब तक मृतात्मा को शांति नही मिलती । इसलिए शव को तत्काल दाह कर दिया जाता है और जैसे ही चौथे दिन भस्म हाथ छुने योग्य हो जाती तब उसे पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  इस प्रकार मृतात्मा को विलक्षण आंनद की अनुभव होता है और आत्मा परलोक की और प्रस्थान करती है । पंचाग अस्थियों को धार्मिक भाषा मे "  फुल  " कहा जाता है  यावदस्थिनी गंगायां तिष्ठन्ति पुरूषस्य च । तावद्वष्रसहस्त्राणि ब्रह्मलोके महीयते ।। अर्थात् - मृतक की अस्थियां  जब तक गंगा मे रहती है तब तक मृतात्मा ब्रह्मलोक मे निवास करता हुआ आनन्दोपभोग करता है ।  विज्ञान का मत - विज्ञान के अनुसार नदियों मे अस्थियां प्रवाहित करने से एक अन्य लाभ भी है । गंगा नदी कैलाश पर्वत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लंबा सफर तय करती है । जो सहस्त्रो वर्गमील भुमी को सींच क...