Skip to main content

कैलाश पर्वत के जुड़े रोचक तथ्य ( Interesting facts related to Mount Kailash)



दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चोटी माउंट एवरेस्ट पर मानव ने सात हज़ार से अधिक बार चढ़ाई कर चुके है | लेकिन तिब्बत में एक ऐसा पर्वत है जिसकी उचाई Mount everest से दो हज़ार मीटर कम उचाई होने के बावजूद आज तक उस पर कोई नहीं चढ़ पाया | 

इस पर्वत का नाम " कैलाश पर्वत " है | यह वर्तमान में तिब्बत में स्थित है | यह हिन्दुओ की आस्था का मुख्य केंद्र है | हिन्दू ग्रंथो के अनुसार कैलाश पर्वत  पर भगवान शिव का निवास स्थान बताया गया है | भगवान् शिव यहाँ अपने परिवार के साथ रहते है | 

कैलाश पर्वत के पास एक झील है जिसे मानसरोवर झील के नाम से जाना जाता है | हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस में नहाने के बाद मनुष्य के सारे पाप धूल जाते है | कहा जाता है की इसी स्थान पर देवी सती का दाया हाथ गिरा था | 




मानसरोवर झील के पास में एक झील है जिसे " राक्षसताल " के नाम से जाना जाता है | यह झील को अशुभ मन जाता है | राक्षसताल का पानी खारा है | कहा जाता है की इसी स्थान पर रावण ने भोलेनाथ की पूजा की थी | 

कैलाश पर्वत हिन्दू  , जैन , सिख और बौद्ध धर्मो के लिए आस्था का केंद्र है | हिन्दुओ के लिए भगवान् शिव का निवास स्थान है |

जैन धर्म के अनुसार  प्रथम तीर्थकर  ऋषभदेव ने यही निर्वाण प्राप्त किया |

बौद्ध धर्म के अनुसार आनंद के प्रतिक "डेमचोक" कैलाश पर निवास  करते है  |

सिखों के अनुसार गुरु नानकदेवजी ने यहाँ परम तपस्या की थी |


कैलाश पर्वत के जुड़े रोचक तथ्य - 


*  11 सदी में  तिब्बत के प्रसिद्ध मिलारेपा एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो कैलाश पर्वत पर चढ़े थे | मिलारेपा के सिद्धयोगी थे इसी कारण उन्होंने कैलाश पर्वत पर चढ़ाई कर सके थे | 

* जब कैलाश पर्वत को ध्यान से देखा जाये तब उसकी आकृति एक विशाल "शिवलिङ्ग " के भांति दिखाई देती है | 

* कैलाश पर्वत अनेक नदियों  का उद्गम स्थल है | यहाँ से सिंधु , सतलज , ब्रह्मपुत्र , कृणाली आदि नदियों का उद्गम स्थल है | इन्ही नदियों से अनेक नदियों भारत में आती है  | भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा भी इसी से निकलती है 

* यहाँ समय तेजी से बीतता है |  वैज्ञानिको ने भी इस बात को  माना है | इस जगह के वातावरण में कुछ अलौकिक शक्तिया पायी है | 

* यहाँ पर ॐ की ध्वनि और मृदंग की आवाज़ अक्सर सुनाई देती है | कैलाश पर्वत पर ॐ का आकार दिखाई देता है | 

*कैलाश पर्वत के समीप जाने से व्यक्ति के बाल , नाख़ून जल्दी से बढ़ने लगते है | 

* मानसरोवर और राक्षसताल समीप होने के बावजुद राक्षसताल का पानी खारा व अशाँत  और मानसरोवर का मीठा शुद्ध और शांत है | 

* कैलाश पर्वत एक धार्मिक स्थान है | यह विश्व के ४ धर्मो का धार्मिक स्थान है हिन्दू , बौद्ध ,जैन और सिख | 


कैलाश पर्वत यात्रा कब जाये ( When to go to Mount Kailash)


प्रति वर्ष भारत से हज़ारो श्रदालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते है | भारत में बहुत से टूरिसम कैलाश मानसरोवर यात्रा करवाते है |  आप ONLINE  आवेदन कर सकते है | 
आपको भारतीय  विदेश मंत्रालय द्वारा यह यात्रा  करवाई जाती है | 



APPLY ONLINE  CLICK HERE -  KAILASH YATRA ONLINE BOOKING


कैलाश पर्वत कैसे जाये (How to reach Kailash Mountain)

कैलाश पर्वत जाने के दो रास्ते है एक रास्ता उत्तराखण्ड से होकर जाता है | लेकिन यह बहुत मुश्किल है इसमें ज्यादातर पैदल चलना पड़ता है |

दूसरा नेपाल की राजधानी काठमांडू से होकर की जाती है |





Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...