Skip to main content

यशस्वी जायसवाल जीवनी - Yashasvi Jaiswal Biography In hindi

Yashasvi Jaiswal - घरेलु क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल अपना घरेलु क्रिकेट मुंबई की तरफ से खेलते है । जायसवाल सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी भुमिका निभाते है । यह युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते है ।

यशस्वी जायसवाल को संघर्ष का दुसरा नाम कहे तो कोई हर्ज नही होगा क्योंकी इन्होंने इस मुकाम पर पहुचनें के लिए बहुत संघर्ष और परिश्रम किया है ।

यशस्वी जायसवाल जीवनी - Yashasvi Jaiswal Biography In hindi

Yashaasvi jaiswal biography hindi
Yashasvi Jaiswal Biography hindi

नाम(Name)    -     
यशस्वी जायसवाल

जन्मदिन(Birthday)  - 28 दिसम्बर 2001

पिता(Father)    -     भुपेंद्र कुमार जायसवाल

माता(Mother)   -     कंचन जायसवाल

प्रशिक्षक(Coach)  -   ज्वाला सिंह

टीम(Team)         - मुंबई , राजस्थान रॉयल्स



यशस्वी जायसवाल जीवनी - Yashasvi Jaiswal Biography in hindi

क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसम्बर 2001 को उतरप्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गाँव में हुआ । इनके पिता का नाम भुपेन्द्र कुमार जायसवाल है , जो एक छोटी सी हार्डवेयर दुकान के मालिक है और यशस्वी की माता का नाम कंचन जायसवाल है , जो एक ग्रहणी है ।

यशस्वी जायसवाल का संघर्ष -

यशस्वी बचपन से ही क्रिकेट में अत्यंत रूचि रखते है । 11 वर्ष की आयु में यशस्वी अपने के रिश्तेदार के साथ वड़ली , मुंबई आ गये थे। रिश्तेदार संतोष ने यशस्वी को एक डेयरी में सोने की व्यवस्था की जिसमें यह शर्त थी की वे थोड़ी काम मदद करेगें , लेकिन यशस्वी दिन में क्रिकेट का अभ्यास करते और रात में आकर सो जाते थे । डेयरी मालिक ने यशस्वी की काम में कोई मदद न देखकर सोने के लिए मना कर दिया ।

यशस्वी जायसवाल ने 3 साल तक मुस्लिम युनाइटेड क्लब में ग्राउंडमैन के साथ टेंट में रहे । टेंट में रहने के लिए भी बड़ी मसकत का सामना करना पड़ा था ।

पिता द्वारा भेजे गए पैसों से यशस्वी का गुजारा नही चल पाता था , इसलिए इन्होंने आजाद मैदान में होने वाली रामलीला के दौरान गोलगप्पे भी बेचे ।

यशस्वी के जीवन का ट्रनिंग पॉइंट तब आया जब यशस्वी बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे , तभी वहा के लोकल कोच ज्वाला सिंह की नजर इन पर पड़ी । ज्वाला सिंह बताते है की " मैंने जब यशस्वी को ए-डीवीजन गेंदबाज की गेंदे को आसानी से खेलते हुए देखा तो मैं बहुत प्रभावित हुआ और इसको प्रशिक्षण देने का फैसला किया " कोच ज्वाला सिंह ने इनको अपने साथ अपने घर लेकर गये और इनको प्रतिदिन क्रिकेट का अभ्यास करवाते थे । यशस्वी अपने खेल का श्रेय अपने कोच ज्वाला सिंह को देते है ।

यशस्वी जायसवाल क्रिकेट करियर - Yashasvi Jaiswal Cricket Career in hindi

जायसवाल का नाम पहली चर्चा में तब आया जब 2015 में स्कुली क्रिकेट प्रतियोगिता में 319 रन बनाये और इनका नाम " लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड " में शामिल हुआ । फिर इनका चयन अंडर 16 और अंडर 19 में हुआ ।

2018 अंडर 19 एशिया कप में टिम का हिस्सा बने , यशस्वी ने 85 रन बनाकर टिम को विजेता बनानें में मदद की इस मैच में यशस्वी " मैन ऑफ द मैच " दिया गया ।

2019 विजय हजारे ट्रॉफी में मुम्बई की तरफ से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया । यह कारनामा करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी है । जायसवाल इसके बाद खुब चर्चा में आये , क्रिकेट के दिग्गजों ने इनकी खुब सराहना की ।

आईपीएल यशस्वी जायसवाल - IPL Yashasvi Jaiswal



आईपीएल 2020 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम नें यशस्वी को 2.4 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया ।

Read More : 

Comments

Post a Comment

Type..

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

नाथ संप्रदाय और सिद्ध योगी गुरु गोरखनाथ (Guru Gorkhnath And Nath Sampraday)

गुरु गोरखनाथ भारत के सिद्ध महात्माओ में से एक है | भारत में नाथ संप्रदाय अपनी एक अलग पहचान रखता है | इस संप्रदाय में बड़े बड़े सिद्ध महात्मा हुए जैसे -गोरखनाथ , मत्स्येन्द्र नाथ   गोगाजी , रामदेवजी , राजा भर्तहरि , राजा गोपीचंद,कनीफनाथ,जालंधर , रेवणनाथ , जैसे अनेको सिद्ध हुए | नाथ संप्रदाय में कुल 12 पंथ होते है | इस पंथ में दीक्षा लेने वाले साधक को कठिन तपस्या व गुरु सेवा के बाद गुरु अपनी स्वैच्छा से साधक को दीक्षा देता है | गुरु गोरख नाथ के गुरु मत्स्येन्द्र नाथ को मन जाता है | नाथ संप्रदाय भेदभाव का विरोधी है | नाथ संप्रदाय में कोई भी साधक सन्यास ले सकता है चाहे वो किसी भी वर्ण का हो | नाथ संप्रदाय में कुल १२ पंथ है | इन पंथो की जानकारी में नीचे दे रहा हूँ | सत्यनाथ पंथ   धर्मनाथ पंथ  रामनाथ पंथ   लक्ष्मणनाथ पंथ  कंथड़ पंथ  कपिलानी पंथ  वैराग्य पंथ  मन्नाथ पंथ  आई पंथ  पागल पंथ  ध्वजनाथ पंथ  गंगा नाथ   ऐसा माना जाता है की नाथ संप्रदाय के प्रथम प्रवर्तक स्वयं आदिनाथ ( शिव )...

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...