Skip to main content

संजु सैमसन बायोग्राफी - Sanju Samson Biography in Hindi

Sanju Samson  - संजु सैमसन भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज है । यह भारती़य क्रिकेट के युवा प्रतिभाशाली खिलाडी़ है । यह आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते है । संजु सैमसन घरेलु क्रिकेट में केरल की तरफ से खेलते है । यह केरला टीम के कप्तान रह चुके है । यह सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते है । राजस्थान रॉयल्स टीम के महत्वपुर्ण खिलाड़ी है ।
Image Credit : Sanju Samson


संजु सैमसन बायोग्राफी - Sanju Samson Biography in Hindi


नाम (Name)        -    संजु सैमसन

जन्म (Born)         -   11 नवम्बर 1994

पिता (Father)      -   विश्वनाथ सैमसन

माता (Mother)    -   लीजी सैमसन

पत्नी (Wife)        -   चारूलता

कोच (Coach)     -   बीजु जॉर्ज

शिक्षा (Edu.)       -  B.A

दल (Team)       -  राजस्थान रॉयल्स , केेेरल


संजु सैमसन का जन्म और परिवार - Sanju Samson Born and Family

संजु सैमसन का जन्म 11 नवम्बर 1994 को केरल राज्य के त्रिवेंद्रम शहर में हुआ था । संजु के पिता सैमसन विश्वनाथ एक रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल है , और माता लीजी सैमसन है । इसके अलावा संजु का एक छोटा भाई भी है ।

संजु सैमसन को बाल्यकाल से ही क्रिकेट में रूचि थी । इनके पिता ने इनका बहुत समर्थन किया । जैसे जैसे संजु बड़े हुए उनके क्रिकेट में निखार आने लगा ।

संजु सैमसन की शिक्षा - Sanju Samson Education

संजु सैमसन ने अपनी शुरूआती पढाई "रोजरी सीनियर सैकण्डरी स्कुल" दिल्ली से की है । इसके बाद इनके पिता का रिटायर्डमेट होने के बाद यह पुनः केरल आ गये । इन्होनें आगे की पढाई "सेंट जोसेफ हाइयर सैकण्डरी स्कुल तिरूवनंतपुरम् से की ।

संजु सैमसन ने " मार इवानियोज कॉलेज " तिरूवनंतपुरम् से  " बैचलर ऑफ आर्ट " की पढाई की ।

संजु के क्रिकेट कोच "बीजु जॉर्ज" है ,

संजु सैमसन की शादी - Sanju Samson Marrige

संजु सैमसन ने 22 दिसम्बर 2018 को अपने कॉलेज के दिनो की दोस्त चारूलता से शादी कर ली । संजु और चारूलता के बीच मे 5 सालों तक अफेयर रहा ।

संजु सैमसन का करियर -  Sanju Samson Cricket Career

संजु सैमसन ने अपने क्रिकेट की शुरूआत बहुत कम उम्र से ही कर दी थी । 3 नवम्बर 2011 में संजु को केरला की तरफ से रणजी ट्रॉफी में डेब्यु किया । युवा प्रतिभाशाली संजु सैमसन भारतीय अंडर 19 टीम के उपकप्तान भी रह चुके है ।

रणजी ट्रॉफी 2013 - 14 में संजु सैमसन ने असम के खिलाफ 211 रन बनाये थे । इस पारी में संजु ने 23 चौकें और 5 छक्के लगाये थे । यह संजु का रणजी ट्रॉफी मे पहला दोहरा शतक था । उस सीजन में केरला की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे । संजु ने इस ट्रॉफी में 58.88 के औसत से 530 रन बनाये थे ।

रणजी ट्रॉफी 2015 - 16  में संजु सैमसन को केरला टीम का कप्तान बनाया गया था । संजु ने इस सीजन में 627 रन बनाये थे , रणजी 2015 - 16 केरला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन थे ।

संजु सैमसन ने 2019 - 20  में विजय हजारे ट्राफी मे गोवा के खिलाफ लिस्ट - A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था । संजु सैमसन ने मात्र 129 गेंदो में 212 रन बनाये थे ।

2019 में साउथ अफ्रीका A के खिलाफ 2 मैचों में 92 रन बनाये ।

संजु सैमसन का आइपीएल करियर ( Sanju Samson IPL Career )

IPL  2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने संजु सैमसन को खरीदा था , लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नही मिला ।

IPL 2013 : राजस्थान रॉयल्स की टीम में इन्हें खेलने का मौका मिला । इन्होनें 11 मैचों में 206  रन बनाये थे , जिसके बाद इनका नाम चमक गया ।

IPL 2014 : संजु ने इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाये , इन्होने 13 मैचों में 339 रन बनाये ।

IPL 2015 : इस सीजन संजु ने 14 मैचों में 204 रन बनाये , जिसमें एक अर्धशतक शामिल है ।

IPL 2016 : राजस्थान रॉयल्स को स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दो साल के लिए बैन कर दिया गया । दिल्ली की टीम ने संजु को अपनी का हिस्सा बनाया । संजु ने इस सीजन 291 रन बनाये ।

IPL 2017 : इस सीजन संजु ने पुणे के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक लगाया था । इस दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे ।

IPL 2018 : में संजु को राजस्थान रॉयल्स् की टीम हिस्सा बने । इस सीजन इन्होनें 3 अर्धशतकों की मदद से 441 रन बनाये थे ।

IPL 2019 : संजु सैमसन ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 342 रन बनाये थे , जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है ।

संजु सैमसन का अंतर्राष्ट्रीय करियर - Sanju Samson Internation Career

T20 - संजु सैमसन ने मात्र 1 T20 मुकाबला खेला है , जिसमे उन्होनें 19 रन बनाये थे ।

ODI - संजु को अभी तक एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेलने का मौका नही मिला है ।

Test - संजु सैमसन  को अभी तक टेस्ट खेलने का मौका नही मिला है ।

संजु सैमसन रिकॉर्ड ( Sanju Samson Records )

  •  संजु सैमसन लिस्ट A मुकाबले मे सर्वाधिक स्कोर वाले विकेटकीपर बल्लेबाज है ।
  • सबसे युवा खिलाड़ी जिन्होनें आईपीएल 2013 में अर्धशतक लगाया ।
  • सबसे युवा खिलाड़ी जिन्होनें 2017 अपने आईपीएल करियर 1000 रन बनाये  थे ।
  • IPL 2013 में Emerging Player Award Winner   है ।

Read More:
Robin Uthappa Biography
Wriddhiman Saha biography
Sanju Samson Wikipedia


आशा करते है की आपको ये Article "Sanju Samson Biography in Hindi" पंसद आया होगा । कृप्या शेयर करे ।

Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...