Skip to main content

गंगोत्री मंदिर का इतिहास - Gangotri Temple History Hindi

Gangotri Temple History In Hindi
Gangotari Temple History In hindi


Gangotri temple in hindi -
  गंगोत्री मंदिर उतराखण्ड के उतरकाशी जिले में स्थित एक हिंदु मंदिर है , जो गंगा मैया को समर्पित है । मंदिर के समीप गंगा नदी का उद्गम स्थल स्थित है । उतरकाशी से 100 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह मंदिर समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है ।
 यमुनोत्री की तरह गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल में बंद कर दिये जाते है , शीतकाल में यह पुरा इलाका बर्फ से ढक जाता है । सर्दियों में मुर्ति को मुखबा गाँव में स्थापित कर दी जाती है ।

यमुनोत्री से गंगोत्री की दुरी 46 किलोमीटर है । भक्तजन यमुनोत्री के दर्शन उपरान्त गंगोत्री आते है । इन दोनों धामों के आस पास अनेक दर्शनीय पौराणिक तीर्थ स्थान है ।
Gangotri Temple History In hindi
Gangotari Temple History Hindi

गंगोत्री मंदिर का इतिहास - Gangotri Temple History Hindi


पौराणिक कथा के अनुसार अयोध्या के राजा भागीरथ ने गंगा मैया की तपस्या की थी । इसी स्थान पर भगवान शिव ने देवी गंगा को अपनी जटायों से धरती पर उतारा था । जिस शिला पर राजा भागीरथ नें तपस्या की थी उसे " भागीरथ शिला " कहा जाता है ।

कहा जाता है की महाभारत के युध्द के उपरान्त पांडवो ने परिजनों की हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए इसी स्थान पर देवयज्ञ किया था ।

गंगोत्री मंदिर का निर्माण गोरखा जनरल अमर सिंह थापा द्वारा 18वीं सदी मे करवाया गया था । नदी का उद्गम स्थल ग्लेशियर मे स्थित है जो मंदिर से 19 कि. मी. दुर है ।

मंदिर का पुनः निर्माण 20 वीं सदी में जयपुर राजघराने द्वारा किया गया था । यह मंदिर हिंदु धर्म के " चार धामों में से एक है ।

पहले गंगोत्री पँहुचने के लिए दुर्गम रास्तों से होकर जाता पड़ता था इसलिए 1980 में भारतीय सरकार का गंगोत्री पँहुचने हेतु पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया था ।


मंदिर के समीप दर्शनीय स्थल - Places to visit near the temple


पवित्र गंगोत्री मंदिर समुंद्र तल से 3140 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है । मंदिर के पास भोज वृक्षों और देवदारो के वृक्षों से घिरा है ।

केदारताल - गंगोत्री से 14 किलोमीटर दुर झील बड़ी ही पवित्र मानी जाती है । यहा पर जाने के लिए आपको ऊबड़ - खाबड़ मार्गो से  होकर जाना पड़ता है । यह झील समुद्र तल से 15000 फीट ऊँचाई पर स्थित है ।


गौमुख - गंगोत्री से 19 किलोमीटर दुर यह गौमुख ग्लेशियर भगीरथी नदी का उद्गम स्थल है । माना जाता है की इस पवित्र जल में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते है । यह समुद्र तल से 3892 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है । यहा पहुचनें के लिए ट्टटुओ व कुली की व्यवस्था उपलब्ध है ।
Gokund Image

चिरबासा - गंगोत्री से चिरबासा की दुरी 9 किलोमीटर है । गौमुख जाने के लिए आपको चिरबासा से होकर जाना पड़ता है । चिरबासा में आपको बड़े बड़े का दर्शन होगा । चिरबासा का अर्थ - चिर का वृक्ष ।
Gangotri Temple history In hindi

कैसे पहुचें गंगोत्री मंदिर -  How to Reach Gangotri Temple

सड़क मार्ग - ऋषिकेश से गंगोत्री तक की दुरी 259 किमी है । ऋषिकेश से बस या टैक्सी द्वारा आप गंगोत्री पहुंच सकते है ।

रेल मार्ग - गंगोत्री के निकट रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में स्थित है , जो गंगोत्री से  250  किमी दुर है ।

हवाई मार्ग - गंगोत्री से निकटतम हवाईअड्डा देहरादुन में स्थित है , जो 226  किमी दुरी पर है ।


आशा करते है की आपको हमारा यह आर्टीकल " Gangotri Temple History in Hindi " पंसद आया होगा । कृप्या इसे साझा करे । 

Read More :
Yamunotri Temple History
Baleshwar Temple , Champawat , Uttrakhand

Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...