Skip to main content

रॉबिन उथप्पा की जीवनी - Robin Uthappa Biography In Hindi

    
Robin Uthappa in Hindi  -    रॉबिन उथप्पा भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज है , जो आइपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीयों में से एक है । उथप्पा केरल के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते है । कोलकाता नाइट राइडर्स को आइपीएल का खिताब दिलाने में इनका अहम योगदान है । यह आक्रामक शैली के विष्फोटक बल्लेबाज है । रॉबिन का क्रिकेट करियर उतार - चढाव वाला रहा है ।

क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की जीवनी - Robin Uthappa Biography In Hindi

Image credit : Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा की जीवनी ( Robin Uthappa Biography in Hindi )



नाम ( Name ) -                   रॉबिन उथप्पा

जन्मदिन (Birathday) -       11 Nov. 1985

ऊंचाई ( Height) -              5 ft , 7inch

पिता ( Father ) -              वेणु उथप्पा

पत्नी ( Wife ) -               शीतल गौथम

पुत्र ( Son ) -                  नील नॉलम उथप्पा

भुमिका ( Role ) -           बल्लेबाज

धर्म ( Religion )-          ईसाई


रॉबिन उथप्पा की जानकारी - Robin Uthappa All Imformation In hindi

Birthday ( जन्मदिन ) , Family ( परिवार )

रॉबिन उथप्पा का जन्म 11 नवम्बर 1985 को कोडागु , कर्नाटक मे हुआ था । इनके पिता का नाम वेनु उथप्पा जो एक भुतपुर्व अंपायर रह चुके है , इनकी माता का नाम रॉजलिन है ।
Education ( शिक्षा )
रॉबिन की स्कुली शिक्षा " दिल्ली पब्लिक स्कुल " से हुई , इन्होनें अपने आगे की पढाई बैंगलोर के " श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज " से सम्पन्न की ।

Marrige ( शादी ) , Son ( बेटा ) ,  Wife ( पत्नी )

राॉबिन उथप्पा ने 7 साल के लंबे रिश्ते के बाद मार्च 2016 में शीतल गौथम से शादी की , शीतल गौथम ने टेनिस खिलाड़ी रह चुकी है । 2017 में उथप्पा को बेटा हुआ , जिसका नाम " नील नॉलन उथप्पा रखा गया ।

Coach ( प्रशिक्षक )

हर सफल खिलाड़ी के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और एक अनुभवी कोच का हाथ होता है , वैसे ही रॉबिन उथप्पा की कामयाबी के पीछे कोच " प्रवीण अमरे " का हाथ है ।

रॉबिन उथ्पपा करियर   -Robin Uthappa Career


IPL Career -

IPL 2008 - रॉबिन उथप्पा ने अपना पहला आईपीएल सीजन मुंबई इंडीयंस की तरफ से खेला , मुंबई की टीम ने उथप्पा ने 3.2 करोड़ की मोटी कीमत देकर खरीदा था । रॉबिन ने इस सीजन में 14 मैचों में 320 रन बनाये थे ।

IPL 2009-10  -  रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम ने उथप्पा को नीलमी मे 3.2 करोड़ देकर खरीदा था । रॉबिन ने 31 मैचों में 549 रन बनाये थे ।

IPL 2011-13  - IPL 2011 की नीलामी में पुणे की टीम ने रॉबिन उथप्पा को 9.6 करोड़ की बड़ी प्राइज देकर खरीदा । रॉबिन पुणे के लिए 3 सीजन खेले जिसमे रॉबिन ने 46 मैचों में 1163 रन बनाये ।

IPL 2014 -19   -IPL 2014 की नीलामी मे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 5 करोड़ देकर रॉबिन को अपनी टीम का हिस्सा बनाया । रॉबिन ने 6 सीजन  कोलकाता की तरफ से खेले जिसमे रॉबिन ने 73 इंनिगस् में 2157 रन बनाये ।


One day International - रॉबिन उथप्पा ने अपना वन-डे में पदार्पण मैच 15 अप्रैल 2006 को इंग्लैंड़ के खिलाफ खेला था , जिसमें रॉबिन ने 86 रनों की पारी खेली थी । रॉबिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास प्रभावित नही कर पाते है , इसलिए वे अंदर - बाहर होते रहते है । इन्होनें अपने 46 मैचों में 934 रन बनाये है , जिसमे में इनका सर्वाधिक स्कोर 86 रन है । रॉबिन ने अपना अंतिम वन-डे मुकाबला 2015 में जिम्बाबवे के खिलाफ खेला था ।


T20 Internatinal - रॉबिन अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों मे कुछ खास प्रभावित नही कर पाये है । इन्होनें अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण मैच 13 सितम्बर 2007  को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था । टी 20 विश्वकप 2007 में रॉबिन भारतीय टीम का हिस्सा थे । इन्होनें अभी तक 13 मैचों में 249 रन बनाये है , जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल है । रॉबिन ने अपना अंतिम मुकाबला 30 मार्च 2012 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था ।


Test Internatinal -  रॉबिन उथप्पा को अभी तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला खेलने का मुकाबला नही मिला है ।

Unknown Fact And Records In Hindi


  • रॉबिन उथप्पा के पिता वेणु उथप्पा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अंपायर रह चुके है ।
  •  इरफान पठान इनके बहुत अच्छे मित्र है ।
  •  भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय है ।
  •  उथप्पा विश्वकप 2007 में भारतीय टीम का हिस्सा थे ।
  • IPL 2014 में रॉबिन ने सबसे ज्यादा 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की ।
  •  उथप्पा ने अपने क्रिकेट को निखारने के लिए अपना 20 किलो वजन घटाया ।
  •  उथप्पा ने अपने पदार्पण मैच में 86 रन बनाये थे , जो किसी भारतीय खिलाड़ी का डेब्यु मैच में सर्वाधिक स्कोर था ।

Read More :



Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...