Skip to main content

रिद्धिमान साहा की जीवनी - Wriddhiman Saha Biography in Hindi

रिद्धिमान साहा की जीवनी - Wriddhiman Saha Biography in Hindi

Image Credit : Google

नाम             -     रिद्धिमान साहा

जन्मदिन       -     24 अक्टुबर 1984

भुमिका         -     विकेटकीपर बल्लेबाज 

लंबाई           -    5ft 8inch 

पिता             -    प्रशांत साहा

टीम              -   बंगाल , सनराइजर्स हैदराबाद ,                         भारतीय क्रिकेट टीम


रिद्धिमान साहा की जीवनी - Wriddhiman Saha Biography in Hindi


Wriddhiman Saha- रिद्धीमान साहा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है । साहा भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भुमिका निभाते है । साहा घरेलु क्रिकेट बंगाल की तरफ से खेलते है । IPL फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज है । वर्तमान में साहा आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते है ।

रिद्धिमान साहा का निजी जीवन - Early Life of Wriddhiman Saha 

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का जन्म 24 अक्टुबर 1984 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी मे हुआ था । साहा के पिता प्रशांत साहा बिजली विभाग में कर्मचारी थे और माता ग्रहणी थी । साहा ने अपनी स्कुली शिक्षा " Silliguri Boys High School "  से की ।

2011 में रिद्धिमान साहा ने रॉमी साहा से विवाह कर लिया । रॉमी से उनकी मुलाकात एक Social Site - Orkut पर हुई थी । 2013 में साहा को एक पुत्री हुई जिसका नाम अवनि रखा ।

क्रिकेट करियर -  Cricket Carrier of Wriddhiman saha 

रिद्धिमान शाहा ने अपने डेब्यु मैच रणजी ट्रॉफी 2006 - 07 में हैदराबाद के खिलाफ खेला था , जिसमे साहा ने नाबाद 108* रनों की पारी खेली । साहा ने  घरेलु क्रिकेट मे मात्र 20 गेंदो में 102 रन बनाकर किर्तीमान रच दिया ।

IPL Carrier -
साहा को IPL के प्रथम संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने का मौका मिला ।

2014  में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए 362 रन बनाये । 2014 IPL का फाइनल में रिद्धिमान साहा ने 10 चोकों व 8 छक्कों की मदद से  55 गेंदो मे 115 रन बनाये

वर्तमान में साहा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते है ।

Test :
रिद्धिमान साहा ने अपना टेस्ट डेब्यु 6 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला । साहा इस मैच मे कुछ खास नही कर सके , उन्होनें मात्र 36 रनों की पारी खेली और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इनको आउट कर दिया ।

Match                  -  36
Innings                -  49
Runs                    -  1221
Highest Score     -  117
100s                     -  3

One-Day International :
IPL 2014 के फाइनल में शतकीय पारी खेलने के बाद साहा को बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे खेलने का मौका मिला , जिसमे साहा प्रभावित नही कर पाये लेकीन इस सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गये ।

साहा ने अपने वन-डे करियर में 9 मैचों मे मात्र 46 रन बनाए ।

T-20:
साहा को अभी तक T-20 International खेलने का मौका नही मिला है ।

R E A D  M O R E :
Riyan Parag Biography
Navin kumar Kabaddi Biography




Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...