Skip to main content

भानगढ़ का किला - Bhangarh Fort Story in hindi

Bhangarh Fort-भानगढ़ का किला -  Bhangarh Fort Story in hindi 


भारत का सबसे भयावह और भुतिय़ा किला भानगढ़ का इतिहास सैकडो़ वर्ष पुराना है , ऐसा कहा जाता है की किले मे नकारात्मक शक्तियों व आत्माओ का वास है। इस किले मे सुर्यास्त के उपरान्त और सुर्योदय से पुर्व प्रवेश वर्जित है ।


यह किला अपनी भुतिया गतिविधियों की वजह से सम्पुर्ण विश्व मे प्रसिध्द है । स्थानीय निवासियों की माने तो जो भी रात्रि के समय मे इस किले मे जाता है , वह वापस जीवित नही लौटता । अगर Google पर सर्च करते है " Asia's Most Haunted Fort " तो भानगढ किले का नाम सर्वोच्च पंक्ति पर मिलेगा ।

Bhangarh Fort Story in hindi 


भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले मे स्थित है , राजस्थान के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है ।
ये किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है ।

  
भानगढ़ फोर्ट स्टोरी इन हिन्दी - Bhangarh Fort Story In Hindi

भानगढ़ का निर्माण सन् 1573 में आमेर के राजा भगवानदास ने करवाया था । इस किले के भुतिया व तबाह होने पीछे बहुत सी कहानिया प्रचलित है , जिनमे से 2 महत्वपुर्ण कहानिया आप इस पोस्ट मे जानेगे ।

बाबा बालुनाथ का श्राप 

इस कहानी के अनुसार जब राजा भगवानदास इस किले का निर्माण करवा रहे थे तब इस किले की तलहठी के नीचे बाबा बालुनाथ तपस्या करते थे । जब बालुनाथ को इस बात का पता चला की यहा पर एक बहुत बड़ा किला बन रहा है तो उन्होने राजा भगवानदास से आग्रह किया की वे अपने किले की उच्चाई मत रखना की इसकी छाया मेरी कुटिया पर पड़े । 


लेकिन जब किला बनकर तैयार हुआ तो उसकी छाया बालुनाथ योगी की कुटिया पर पड़ने लगी , जिससे क्रोधित होकर उन्होंने श्राप दे दिया की भानगढ तबाह हो जाएगा । 


    तांत्रिक का श्राप -

भानगढ़ एक अतिसुंदर राजकुमारी रहती थी , जिसका नाम रत्नावती था । माना जाता है की राजकुमारी रत्नावती की सुंदरता के किस्से दुर - दुर तक फैले हुए थे । 

एक बार राजकुमारी रत्नावती अपनी सहेलियों के साथ भानगढ़ के बाजार निकली , बाजार मे राजकुमारी एक इत्र की दुकान पर पहुची और इत्र की खुश्बु ले रही थी । तब एक तांत्रिक दुर से राजकुमारी को देख रहा था , वो राजकुमारी के सोंदर्य पर पुर्ण रूप से मोहित हो गया । वह अब किसी भी किमत पर राजकुमारी को पाना चाहता था । 

उसने राजकुमारी द्वारा पंसद किए गए इत्र पर काला जादु कर दिया जिससे जो भी इत्र का उपयोग करेगा , वह उसके वँश मे हो जाएगा और वह उसकी तरफ खींचा चला आएगा । 

राजकुमारी की सहेली ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और उसने राजकुमारी को सारी बात बता दी । जिसके बाद राजकुमारी ने इत्र को एक पत्थर पर पटक दिया , जिससे सारा इत्र उस पत्थर पर जा गिरा । काला जादु के अनुसार वह पत्थर लुड़कता हुआ , तांत्रिक के पास जा गिरा जिससे उस तांत्रिक की मौत हो गयी । लेकीन उसने मरने से पहले श्राप दिया की इस भानगढ़ मे रहने वाले सभी लोग मारे जाएंगे इनमे से कोई नही बचेगा , और उनकी आत्मा हमेशा के लिए इस किले मे भटकती रहेंगी । 

तांत्रिक के श्राप देने के कुछ समय बाद भानगढ और अजबगढ़ मे जंग हो गयी और इस मे भानगढ की पराजय हुई । जिसके बाद अजबगढ़ के सैनिको ने भानगढ़ मे बुरी तरह से कत्लेआम शुरू कर दिया जिससे भानगढ़ के सारे लोग मारे गये , इस कत्लेआम मे राजकुमारी रत्नावती भी मारी गई । जिसके बाद यह पुरा किला श्मशान मे तब्दिल हो गया । ऐसा माना जाता है की आज उन सैकड़ो लोगों की आत्मा इस किले मे भटकती है ।

भानगढ का किला अपनी भुतिया गतिविधियों के लिए सम्पुर्ण विश्व मे प्रसिध्द है । भारतीय पुरात्तव विभाग द्वारा इस किले की देख - रेख की जाती है । 




Read more History Articles -





आशा करते आपको हमारा ये Article " Bhangarh Fort Story In Hindi" पसंद आया होगा । कृप्या अपने इंस्टाग्राम या टवीटर खाते पर साझा करे 

Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...