Skip to main content

विश्वप्रसिद्ध चारमीनार का इतिहास | Charminar History In Hindi |

Charminar History In Hindi 

चारमीनार भारत में स्थित एक प्रसिद्ध स्मारक और ऐतिहासिक स्थल है | यह प्रसिद्ध स्मारक तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में स्थित है | इस भव्य ईमारत को देखने के लिए लाखो - करोड़ो पर्यटक हर वर्ष आते है | चारमीनार की उचाई 48.7 मीटर है |  इसका निर्माण ईसवी 1591 में क़ुतुब शाही राजवंश के शासक सुल्तान मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह द्वारा करवाया गया था | 





चारमीनार का इतिहास 

चारमीनार का निर्माण  ईस्वी सन 1591 में क़ुतुब शाही वंश के पांचवे शासक मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने करवाया था | मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने अपने राज्य को कोलकोंडा से हैदराबाद स्थानांतरित किया था , इसके बाद चारमीनार स्मारक और चारमीनार मज़्जिद का निर्माण करवाया गया | 

भारतीय इतिहासकारो का मानना है की  मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने परवरदिगार से प्रार्थना की थी की मेरे राज्य में पानी और प्लेग की समस्या खत्म हो जाए | | इसके बाद मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने चारमीनार का निर्माण करवाया |  चारमीनार का निर्माण व्यापार मार्ग पर करवाया गया था | 

चारमीनार की मक्का मज्जिद 

चारमीनार के अंदर एक भव्य मज्जिद है जिसे मक्का मज्जिद के नाम से जाना जाता है | इस भव्य मज्जिद के निर्माण हेतु पत्थर , मक्का से मंगवाए गए थे | इन्ही पत्थरो से मज्जिद की मुख्य छाप का निर्माण किया गया था | हर शुक्रवार को इस्लाम समुदाय के लोग नमाज़ अदा करने आते है |  


चारमीनार से जुडी  बातें 
  • चारमीनार का निर्माण 1591 में क़ुतुब शाही राजवंश के शासक सुल्तान मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह द्वारा करवाया गया था |                                                              
  • चारमीनार के सम्मान में ट्रैन भी चलाई जाती है , जो हैदराबाद और चेन्नई के बीच चलती है |                    
  • चारमीनार में स्थित मज्जिद के पत्थर , इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का से मगवाये गए थे | 
  • चारमीनार एक इस्लामिक स्थल होने के बावजूद , चारमीनार के नीचे तल पर " भाग्यलक्ष्मी मंदिर " स्थित है | 
  • चारमीनार के पास लाड बाजार है वो चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है 
  • 1889 में चारमीनार के चारो स्थम्भो पर एक एक घडिया लगाई गई थी | 
  • 2010 में चारमीनार को विश्व धरोहर में शामिल किया गया | 
  • चारमीनार में प्रवेश शुल्क - भारतीय - 25 रूपए और विदेशी  - 300 रूपए 
  • चारमीनार के चारो तरफ प्रसिद्ध बाजार है | 
  • चारमीनार भारत के प्रसिद्ध पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है | 
  • इस ऐतिहासिक स्मारक की उच्चाई - 48.7 मीटर | 



Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ?

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ? हिंदु मान्यताओं के अनुसार  मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा का अपने शरीर की भस्म मे मोह रह जाता है । जब तक मृतात्मा की भस्म को पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित नही कर दिया जाता तब तक मृतात्मा को शांति नही मिलती । इसलिए शव को तत्काल दाह कर दिया जाता है और जैसे ही चौथे दिन भस्म हाथ छुने योग्य हो जाती तब उसे पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  इस प्रकार मृतात्मा को विलक्षण आंनद की अनुभव होता है और आत्मा परलोक की और प्रस्थान करती है । पंचाग अस्थियों को धार्मिक भाषा मे "  फुल  " कहा जाता है  यावदस्थिनी गंगायां तिष्ठन्ति पुरूषस्य च । तावद्वष्रसहस्त्राणि ब्रह्मलोके महीयते ।। अर्थात् - मृतक की अस्थियां  जब तक गंगा मे रहती है तब तक मृतात्मा ब्रह्मलोक मे निवास करता हुआ आनन्दोपभोग करता है ।  विज्ञान का मत - विज्ञान के अनुसार नदियों मे अस्थियां प्रवाहित करने से एक अन्य लाभ भी है । गंगा नदी कैलाश पर्वत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लंबा सफर तय करती है । जो सहस्त्रो वर्गमील भुमी को सींच क...