Skip to main content

आदि गुरू शंकराचार्य जी की प्रश्नोत्तरी( Vedant In Hindi )

Vedant Questions and answer



आदि गुरू शंकराचार्य जी की प्रश्नोत्तरी ( Vedants questions and answers ) 


1.प्रश्न - गुलामी की जंजीरो मे कौन जकड़ा है ?

  उत्तर - जो इन्द्रियो का दास है ।

2. प्रश्न - मुक्ति किसे कहते है ?
   उत्तर - सांसारिक प्रदार्थो के प्रति अनासक्ति ही               मुक्ति है ।

3. प्रश्न - घोर नरक क्या है ?
   उत्तर - मानव शरीर ।

4. प्रश्न - स्वर्ग का मार्ग कौनसा है ?
   उत्तर - वासना का विनाश ही स्वर्ग का पथ है ।

5. प्रश्न - नरक का पथ कौनसा है ?
    उत्तर - नारी शरीर

6. प्रश्न - स्वर्ग कैसे मिलता है ?
    उत्तर - अंहिसा से ।

7. प्रश्न - मनुष्य के शत्रु कौन है ?
    उत्तर - मनुष्य की इन्द्रिया ।

8. प्रश्न - निर्धन कौन है ?
    उत्तर - जिनकी वासनाओ का अंत नही ।

9. प्रश्न - धनी कौन है ?
    उत्तर - सदा संतुष्ट रहने वाला ।

10. प्रश्न - अमृत क्या है ?
       उत्तर - वासना विहीन अवस्था ।

11. प्रश्न - बंधन क्या है ?
      उत्तर - अहम भाव ।

12. प्रश्न - अंधा कौन है ?
       उत्तर - विषय लोलुप व्यक्ति

13. प्रश्न - हलाहल विष क्या है ?
      उत्तर - कामुकता

14. प्रश्न - कौन सदा दुखी रहता है ?
      उत्तर - सांसारिक प्रदार्थो के प्रति आसक्ति रखने वाला ।

15. प्रश्न - मनुष्य के लिए अज्ञेय वस्तु कौनसी है ?
      उत्तर - नारी का ह्रदय और उसके कार्य ।

16. प्रश्न - पशु कौन है ?
      उत्तर - अज्ञानी व्यक्ति ।

17. प्रश्न - किसके साथ समागम करना चाहिए ?
      उत्तर - मुर्खो , दुष़्टो , पापियो और संकिर्ण ह्रदयवाले

18. प्रश्न - पतन का मुल कहा है ?
      उत्तर - भिक्षावृति मे ।

19. प्रश्न - महान बनने का साधन क्या है ?
      उतर - किसी से कुछ न मांगना ।

20. प्रश्न - जन्म किसका सार्थक है ?
      उत्तर - जिसका पुन्रजन्म नही होता ।

21. प्रश्न - सबसे प्रबल शत्रु कौन है ?
       उत्तर - काम , क्रोध , मोह , माया और वासना ।

22. प्रश्न - दुखो का कारण क्या है ?
       उत्तर - अपना और पराया का भाव

23. प्रश्न - किसका सदा चिंतन करना चाहिए ?
       उत्तर - जगत मिथ्या , ब्रह्म सत्य

24.  प्रश्न - वास्तविक कर्म क्या है ?
       उत्तर - जिससे भगवान को प्रसन्न किया जा सके ।

25. प्रश्न - नरातम पशु कौन है ?
      उत्तर - जो अपना कर्म नही करते और आत्मज्ञान विहिन है ।
      

Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ?

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ? हिंदु मान्यताओं के अनुसार  मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा का अपने शरीर की भस्म मे मोह रह जाता है । जब तक मृतात्मा की भस्म को पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित नही कर दिया जाता तब तक मृतात्मा को शांति नही मिलती । इसलिए शव को तत्काल दाह कर दिया जाता है और जैसे ही चौथे दिन भस्म हाथ छुने योग्य हो जाती तब उसे पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  इस प्रकार मृतात्मा को विलक्षण आंनद की अनुभव होता है और आत्मा परलोक की और प्रस्थान करती है । पंचाग अस्थियों को धार्मिक भाषा मे "  फुल  " कहा जाता है  यावदस्थिनी गंगायां तिष्ठन्ति पुरूषस्य च । तावद्वष्रसहस्त्राणि ब्रह्मलोके महीयते ।। अर्थात् - मृतक की अस्थियां  जब तक गंगा मे रहती है तब तक मृतात्मा ब्रह्मलोक मे निवास करता हुआ आनन्दोपभोग करता है ।  विज्ञान का मत - विज्ञान के अनुसार नदियों मे अस्थियां प्रवाहित करने से एक अन्य लाभ भी है । गंगा नदी कैलाश पर्वत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लंबा सफर तय करती है । जो सहस्त्रो वर्गमील भुमी को सींच क...