Skip to main content

आदि गुरु शंकराचार्य और चांडाल ( Aadi Guru Shankracharya And Chandal )



आदि गुरु शंकराचार्य जी का अवतरण 8वी सदी में हुआ था | इन्होंने अद्वैत वेदांत का प्रचार किया और हिन्दू धर्म की तरफ लौटने का उपदेश दिया | हिन्दू मान्यताओं के अनुसार आदि गुरु शंकराचार्य को भगवान शिव का अवतार माना जाता है | आदि गुरु ने Geeta , Brahmasutra , Upnishada पर भाष्य लिखा | हिन्दू धर्म की पुर्नरस्थापना का श्रेय Adi Guru Shankracharya Ji को ही जाता है |



आदि गुरु शंकराचार्य और चांडाल


एक दिन जब वे गंगा तट की ओर जा  रहे  थे , सामने  से  एक चांडाल मद्य  के नशे में झूमता चला आ रहा था |उसके साथ चार कुत्ते भी थे | उनसे स्पर्श हो जाने की शंका से श्री शंकराचार्य ने कहा ,--"  रास्ते के एक और  होकर चलो और मेरे जाने के लिए स्थान छोड़ दो " | चांडाल ने उनकी बात सुनी और कहा , --"  कौन किसको स्पर्श करता है ?  सर्वत्र एक ही वस्तु है , उसके अतिरिक्त और क्या है ? किसके स्पर्श से भयभीत होकर तुम दब-दबकर चल रहे हो ? आत्मा को तो कोई स्पर्श नहीं करता | जो आत्मा तुम्हारे भीतर है , वह मेरे भी है | फिर तुम किससे दूर जाने को कह रहे हो ? मेरी देह को या मेरी आत्मा को ?



इन शब्दों को सुनते ही श्री शंकर का ब्रह्मज्ञान सच्चे व्यावहारिक स्तर पर पहुंच गया और उन्होंने मन ही मन उस चांडाल को गुरु समझ कर प्रणाम किया | मान्यता के अनुसार स्वयं भगवान शंकर चांडाल के रूप में आचार्य शंकर को उपदेश देने आये थे |


Read More -


गुरु गोरखनाथ जी




Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

महारानी लक्ष्मी बाई का जीवन परिचय ( Maharani Laxmi bai in Hindi)

महारानी लक्ष्मी बाई झांसी राज्य की महारानी थी | भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख योगदान दिया था | मात्र 23 वर्ष की अल्प आयु में अंग्रेजो से युद्ध के समय वीरगति को प्राप्त हो गयी थी | नाम                        - लक्ष्मी बाई  पिता का नाम         - मोरोपंत  माता का नाम        - भागीरथी बाई   जन्म                     - 19 नवम्बर 1828  मृत्यु                     - 18 जून       1858  पुत्र                      - दामोदर राव , आनंद राव  पति                      - महाराज गंगाधर राव 🔂 प्रारंभिक जीवन (early life) -   रानी लक्ष्मी बाई का जन्म 19 नवम्बर...