Skip to main content

शेषनाग झील की कथा (Legend of Sheshnag Lake)


मित्रो आज हम बात करेंगे शेषनाग झील के बारे में  | यह झील बहुत ही पवित्र झील है हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रंथो में इस झील का वर्णन मिलता है | इस झील में आये दिन अकल्पनीय घटनाये होती रहती है | यहाँ के स्थानीय निवासी बताते है की इस झील में भागवान शेषनाग दिखाई देते है | देखा जाये तो इस झील की आकृति नाग के समान ही है | 

जो भी श्रद्वालु बाबा अमरनाथ के दर्शन जाता है वह आते समय इस शेषनाग झील के दर्शन भी करता है | कहा जाता है की जो व्यक्ति सच्चे मन से आता है उसे इस झील में भगवान शेषनाग दिखाई देते है | ऐसा माना जाता है की 24 घंटो के अंदर एक बार शेषनाग जल से बाहर निकलते है | वो नसीब वाला ही होता है जो उनके दर्शन करता है |  

शेषनाग झील जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के समीप स्थित है | यह झील ३५६० मीटर की उच्चाई पर है | 





शेषनाग झील की पौराणिक कथा -

एक बार माँ पार्वती ने शिवजी से सृष्टि के सिध्दांत और अमर होने की कथा सुनाने का आग्रह किया तब शिवजी माता पार्वती को कथा सुनाने ले जा रहे थे | शिवजी ने अतिगोपनीय विषय जान कर साँपो को अनंतनाग में त्यागा , नंदी को पहलगाम में , चन्द्रमा को चंदनवाड़ी में , और अंतिम में शेषनाग को इसी झील में त्यागा | जिस कारण इस झील का नाम शेषनाग पड़ा | 

यह स्थल हिन्दुओ का धार्मिक स्थल है | शेषनाग को भगवन विष्णु का रक्षक कहा जाता है | विष्णु भगवान् शयनावस्था में इसी शेषनाग पर सोये हुए है | हिन्दू धर्म में शेषनाग की पूजा की जाती है | ऐसा कहा जाता है पूरी पृथ्वी इन्ही के फनो ऊपर टीकी है | 



शेषनाग झील की यात्रा कब करनी चाहिए 

शेषनाग यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जून - सितम्बर  है | क्युकी सितम्बर के बाद बर्फ़बारी शुरू हो जाती है | रस्ते रोक दिए जाते है | 



Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

हवा महल का इतिहास और रोचक बातें -Hawa Mahal Jaipur History in Hindi

Hawamahal In Hindi | Hawamahal History In Hindi | unknown facts About Hawamahal Jaipur |  हवामहल राजस्थान के जयपुर में स्थित एक महल/हवेली है | राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से हवामहल भी एक है | हवामहल का निर्माण सन 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था | हवामहल 953 झरोखे है | इन झरोखो से ठंडी ठंडी हवा आने के कारण इनका नाम हवामहल पड़ा | यह  महल ज.डी.ऐ रोड , बड़ी चौपड़ जयपुर में स्थित है  स्थापना वर्ष - 1798  स्थापक       -  जयपुर नरेश सवाई प्रताप सिंह  Hawamahal History In Hindi | हवामहल जयपुर का इतिहास |  हवामहल का निर्माण 1798 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था | इस महल का निर्माण राजपूत महिलाओ के लिए करवाया गया था ताकि वे शहर में हो रहे सार्वजानिक उत्स्वों और कार्यकर्मो को देख सके | उस समय राजस्थान में पर्दा - प्रथा  प्रचलन था | जिसमे राजपूत महिलाओ को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी | ऐसा भी कहा जाता है की इस महल का निर्माण गर्मी से निजात पाने के लिए बनवाय...