Skip to main content

कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश (Kanya Sumangla Yojna In U.P)

उत्तरप्रदेश में बालिकाओ की हालत देखकर प्रदेश की योगी सरकार ने बालिकाओ की स्थिति सुधारने का फ़ैसला किया है | विशेष तौर पर गरीब परिवार की बालिकाओ के लिए 1 सरकारी योजना लेकर आयी है |



कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश  (Kanya Sumangla Yojna In U.P)

प्रदेश की योगी सरकार कन्या सुमंगला योजना लेकर आयी है | इस योजना के तहत गरीब परिवार की बालिकाओ के जन्म से उसकी शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही DIPLOMA तक की पढ़ाई की आर्थिक सहायता दी जाएगी | सरकार द्वारा उस बालिका का अलग खाता खोला जाएगा | 

बालिका के जन्म होने पर -                 2 हज़ार रूपए  
1 वर्ष के भीतर टीकाकरण होने पर -  1 हज़ार रूपए  
प्रथम कक्षा में प्रवेश के उपरांत -        2 हज़ार रूपए
6 कक्षा प्रवेश होने पर               -       2 हज़ार रुपए , 
9 कक्षा प्रवेश होने पर         -            3 हज़ार रूपए 
12 कक्षा उत्तीर्ण व स्नातक तक -       5 हज़ार रूपए 

समाज में बालिकाओ के प्रति  नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ है | 

इस योजना का शुभारंभ 23 अगस्त को मुख्यमंत्री(योगी आदित्यनाथ ) द्वारा किया जाएगा 

योजना का लाभ उठाने हेतु जरुरी दस्तावेज - 

(1 ) बालिका का जन्म-प्रमाणपत्र 

(2)माता-पिता के आधार कार्ड 

(3)बालिका के प्रथम कक्षा का प्रमाण-पत्र 

(4 )माता-पिता की खाता  संख्या 

(5 ) बालिका का नवीनतम चित्र 

शर्ते 

(1 ) बालिका उत्तरप्रदेश की होनी चाहिए 

(2 ) परिवार में अधिकतम 2 बच्चे 

(3 ) परिवार की वार्षिक आय ३ लाख से काम होनी चाहिए 



योजना का उद्देश्य -

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में बालिकाओ की स्थिति को सुधारना हैं | हमारे समाज में महिला को पुरुष के मुक़ाबले काम आँका जाता है सरकार का उद्देश्य है की समाज में महिलाओ को भी पुरुषो के मुक़ाबले दर्जा दिया जाये | बाल विवाह कुप्रथा को रोकना , नवजात कन्या के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना | बालिकाओ को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना  


Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ?

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ? हिंदु मान्यताओं के अनुसार  मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा का अपने शरीर की भस्म मे मोह रह जाता है । जब तक मृतात्मा की भस्म को पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित नही कर दिया जाता तब तक मृतात्मा को शांति नही मिलती । इसलिए शव को तत्काल दाह कर दिया जाता है और जैसे ही चौथे दिन भस्म हाथ छुने योग्य हो जाती तब उसे पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  इस प्रकार मृतात्मा को विलक्षण आंनद की अनुभव होता है और आत्मा परलोक की और प्रस्थान करती है । पंचाग अस्थियों को धार्मिक भाषा मे "  फुल  " कहा जाता है  यावदस्थिनी गंगायां तिष्ठन्ति पुरूषस्य च । तावद्वष्रसहस्त्राणि ब्रह्मलोके महीयते ।। अर्थात् - मृतक की अस्थियां  जब तक गंगा मे रहती है तब तक मृतात्मा ब्रह्मलोक मे निवास करता हुआ आनन्दोपभोग करता है ।  विज्ञान का मत - विज्ञान के अनुसार नदियों मे अस्थियां प्रवाहित करने से एक अन्य लाभ भी है । गंगा नदी कैलाश पर्वत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लंबा सफर तय करती है । जो सहस्त्रो वर्गमील भुमी को सींच क...