Skip to main content

रामकृष्ण मिशन/रामकृष्ण मठ (Ramkrishna Mission in Hindi)



रामकृष्ण मिशन ( रामकृष्ण मठ ) की स्थापना विश्वविख्यात स्वामी विवेकानद द्वारा मई 1897 में की गई थी | इन्होने अपने गुरुदेव रामकृष्ण परमहंस जी की शिक्षा का प्रसार-प्रचार करने हेतु इस मिशन की स्थापना की थी | इसका स्थापना कोलकाता में बेलूर  मठ में की गयी |

स्वामी रामकृष्ण जी के अनुसार मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है |

इनका मुख्य उद्देश्य मानव सेवा और परोपकार है | रामकृष्ण मठ भारत में अनेक समाज सुधारक कार्य करवाता चला आ रहा है | इसी के उपलक्ष में भारत सरक़ार द्वारा डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार और गाँधी शांति पुरस्कार से समान्नित किया गया |


संस्था का नाम     -            रामकृष्ण मिशन ( रामकृष्ण मठ

स्थापना दिवस    -          1 मई 1897
संस्थापक          -           स्वामी विवेकानद
स्थापना स्थान     -          कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता)
मुख्यालय          -       कोलकाता के निकट बेलुड़
वर्तमान अध्यक्ष   -          Swami Smaranananda
शाखा            -         305
सेवा क्षेत्र        -        संपूर्ण विश्व
शिक्षा            -       वेदांत दर्शन


मुख्य उद्देश्श्य -


स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के शिक्षाओ का संपूर्ण प्रचार करना और मानव समाज में व्याप्त गरीबी , निर्धनता , अशिक्षा आदि को दूर करना | इनका मानना है मानव सेवा ही कर्मयोग है | 

दरिद्र नारायण की सेवा से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है | इनके द्वारा अनेको कॉलेजेस , स्कूल्ज , हॉस्पिटल्स और कई सामाजिक कार्यक्रम चलाये जाते है | रामकृष्ण मठ भारत एवं संपूर्ण विश्व में अपनी सेवा दे रहा है | विदेशो में वेदांत का प्रचार करना इनका मुख्य उद्देश्य है | 

स्वामी विवेकानद जी द्वारा अमेरिकां में वेदांत सोसायटी की स्थापना की गयी थी | यह संस्था विदेशो में भारतीय संस्कृति और वेदांत प्रचार  में जुटी हुई है | 

 मिशन के सन्यासियो का प्रमुख कर्तव्य रामकृष्ण जी उपदेशो का पालन करना और उनका प्रचार करना है | इस मिशन में विदेशी सन्यासियों की तादाद भी ज्यादा है  | 


कार्य -
  • दलित और निर्धन लोगो के लिए अनेक सार्वजानिक अस्पतालों , स्कूलों , कॉलेज , अनाथालय आदि अनेको सार्वजनिक सस्थाओँ का निर्माण करवाया 
  • संपूर्ण विश्वा में भारतीय संस्कृति और भारतीय धार्मिक ज्ञान का प्रचार किया और भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में अमिट पहचान बनाने में योगदान दिया 
  • स्वामी विवेकानंद ने विश्व को वेदांत की परिभाषा समझाई | प्रकृति के जटिल से जटिल प्रशनो का उत्तर दिया | 
  • बाढ़ , सूखा , अकाल महामारी जैसी स्थिति में पीड़ित परिवारो की हरसंभव सहायता की और हमेशा उनके साथ खड़ा रहा | 
  • भारतीय समाज फैली कुरीति , बालविवाह , सतीप्रथा , दहेजप्रथा आदि कुप्रथाओ का हमेशा विरोध किया | 


PLEASE SHARE THIS POST 


NOTE → आपके पास रामकृष्ण मिशन  के बारे में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।




Comments

Popular posts from this blog

करमैती बाई का जीवन परिचय ( Karmaiti Bai Biography In Hindi )

करमैती बाई - 

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश ( Biography Of Mahavir Swami and Updesh )

महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उपदेश (Biography Of Mahavir Swami )-- महावीर स्वामी विक्रम संवत के पाँच सौ वर्ष पहले के भारत की बहुत बड़ी ऐतिहासिक आवश्यकता थे । इन्होनें सुख-दुख मे बंधे जीव के लिए शाश्वत दिव्य शान्ति और परम् मोक्ष का विधान किया । महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर थे । जैन धर्म की स्थापना त्रिषभदेव ने की थी । महावीर स्वामी ने इसके विकास मे अहम योगदान दिया था । इन्होने जैन धर्म को पुर्ण तपोमय बना दिया । महावीर स्वामी का प्रारंभिक जीवन -- वैशाली राज्य की सीमा पर गण्डकी नदी के तट पर क्षत्रियकुण्डनपुर नगर के राजा सिध्दार्थ और माता त्रिशला के यहा महावीर स्वामी का जन्म हुआ था । संन्यास से पुर्व इनका नाम वर्धमान था । इनके जन्म से पहले इनकी माता को चौदह विचित्र सपने आये थे । चैत्र मास की शुक्ला त्रयोदशी को सोमवार के उपाकाल मे महावीर स्वामी ने शिशु वर्धमान के नामरूप जन्म लिया । शिशु का का रंग तपे सोने के समान था । शान्ति और कान्ति से शरीर शोभित और गठीत था । माता-पिता ने बड़ी सावधानी से उनका पालन-पोषण किया । रानी त्रिशला अत्यंत गुणवती व सुंदर थी । सिध्दार्थ...

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ?

अस्थियों को गंगा मे क्यों प्रवाहित करते है ? हिंदु मान्यताओं के अनुसार  मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा का अपने शरीर की भस्म मे मोह रह जाता है । जब तक मृतात्मा की भस्म को पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित नही कर दिया जाता तब तक मृतात्मा को शांति नही मिलती । इसलिए शव को तत्काल दाह कर दिया जाता है और जैसे ही चौथे दिन भस्म हाथ छुने योग्य हो जाती तब उसे पवित्र गंगा मैया मे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  इस प्रकार मृतात्मा को विलक्षण आंनद की अनुभव होता है और आत्मा परलोक की और प्रस्थान करती है । पंचाग अस्थियों को धार्मिक भाषा मे "  फुल  " कहा जाता है  यावदस्थिनी गंगायां तिष्ठन्ति पुरूषस्य च । तावद्वष्रसहस्त्राणि ब्रह्मलोके महीयते ।। अर्थात् - मृतक की अस्थियां  जब तक गंगा मे रहती है तब तक मृतात्मा ब्रह्मलोक मे निवास करता हुआ आनन्दोपभोग करता है ।  विज्ञान का मत - विज्ञान के अनुसार नदियों मे अस्थियां प्रवाहित करने से एक अन्य लाभ भी है । गंगा नदी कैलाश पर्वत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लंबा सफर तय करती है । जो सहस्त्रो वर्गमील भुमी को सींच क...