अरस्तु की जीवनी - Arastu Biography In Hindi Arastu biography hindi नाम(Name) - अरस्तु(Arastu) जन्म(Born) - 384 ईसा पुर्व मृत्यु(Death) - 322 ईसा पुर्व कार्यक्षेत्र(Work) - महान दार्शनिक अरस्तु की जीवनी - Arastu Biography In Hindi अरस्तु (Arastu) युनान के महान दार्शनिक थे । महान दार्शनिक प्लेटो के शिष्य और सिकंदर महान के गुरू थे । अरस्तु(Arastu) अपने समय के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति थे । इन्होनें काव्यशास्त्र , भाषणकला , राजनीति शास्त्र , नीतीशास्त्र , दर्शन , मनोविज्ञान , जीवविज्ञान , भौतिक व रसायन शास्त्र आदि में अपना अहम योगदान दिया । जन्म - महान दार्शनिक अरस्तु (Arastu) का जन्म युनानी बस्ती में स्तैगिरा नामक स्थान पर 384 ईसा पुर्व में हुआ था । अरस्तु (Arastu) का बाल्यकाल मकदुनिया के राजदरबार में व्यतीत हुआ था , क्योंकी उनके पिता चिकत्सक के रूप में सिकंदर महान के दादा के राजदरबार में सदस्य थे ।...